छुट्टी पर गांव लौट रहे अग्निवीर की संदिग्ध हालात में मिली लाश
जयपुर|छुट्टी में राजस्थान में अपने गांव लौट रहे एक अग्निवीर की लाश झाड़ियों में बरामद की गई। वह तीन साल पहले अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुआ था और अविवाहित था। उसकी तैनाती सियाचिन क्षेत्र में थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले में छुट्टी पर घर लौटे 22 साल के अग्निवीर का शव उनके गांव के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो चिकसाना पुलिस थाना क्षेत्र के पीपला गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार उनकी तैनाती सियाचिन क्षेत्र में थी।पुलिस के मुताबिक पुष्पेंद्र ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपने पिता को फोन करके बताया था कि वह जल्द ही घर पहुंच जाएंगे। जब वह नहीं लौटे तो उनके परिवार और गांव वालों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में आधी रात के आसपास उनके घर से महज 3 किलोमीटर दूर झाड़ियों में उनका शव मिला।पुलिस ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी हो। पीपला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फराह पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाले सीमावर्ती इलाके में हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचा।चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस के पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर भरतपुर स्थित आरबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि पुष्पेंद्र तीन साल पहले अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुआ था और अविवाहित था।
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर