मंत्री विजय शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं, जिस प्रकार से मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट भी पूरे मामले पर सख्त दिखाई दे रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध
भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों पर जंजीर पहनकर विरोध करते हुए दिखाई दिए, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता चेहरे पर मंत्री विजय शाह का पोस्टर लगाकर हाथ में जंजीर डालकर बताने की कोशिश करते दिखाई दिए कि विवादित बयान देने के बाद मंत्री विजय शाह कलियासोत के जंगलों में घूमते रहे, उसके बावजूद भी पुलिस ने मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
हालांकि 2 महीना पहले पूरे मामले में SIT अपनी पूरी रिपोर्ट सरकार को भेज चुकी है, और सरकार से अनुमति मांगी जा रही है कि विजय शाह पर मुकदमा दर्ज किया जाए, मगर अभी तक सरकार की तरफ से मंत्री विजय शाह के ऊपर मुकदमा दर्ज करने को लेकर हरी झंडी नहीं मिली, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी देखने को मिल रही है, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि दो सप्ताह के अंदर पूरे मामले में सरकार जवाब दे।
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल