राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, 22 जनवरी को बारिश और आंधी का येलो अलर्ट
जयपुर|राजस्थान में मौसम में बदलाव के चलते कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बादलों के असर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और सुबह-शाम की तेज सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिली। रविवार को प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।वहीं, अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह प्रदेश में मावठ की शुरुआत की संभावना जताई है और 22 जनवरी को 6 जिलों में आंधी व बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में मौसम साफ रहा, जबकि जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। बादलों की वजह से इन संभागों के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दिशानिर्देशों पर विवाद, स्पीकर देवनानी ने विपक्ष के आरोप खारिज किए
रविवार को जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और झुंझुनूं में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस करौली में दर्ज किया गया। वहीं, सुबह के समय अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में कोहरा भी देखने को मिला।
दिन के तापमान में आई गिरावट
राज्य में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। बाड़मेर में 28, जैसलमेर में 24.3, जोधपुर में 27.2, उदयपुर में 25.2, कोटा में 25.5, जयपुर में 26, अजमेर में 25.7, अलवर में 21.6, बारां में 25.4, डूंगरपुर में 25.5, पाली में 25.4, झुंझुनूं में 26.4, फतेहपुर में 26.8, बीकानेर में 24, चूरू में 25.4 और श्रीगंगानगर में 22.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जवाई (पाली) में 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह