नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा |नोएडा के सेक्टर-6 में शुक्रवार को छापेमारी कर फेज-1 थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। मौके से पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरोह बीमा पॉलिसी का समय पूर्व भुगतान और रियल एस्टेट में निवेश कराने का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी कर चुका है।
पांच आरोपी गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों नोएडा पुलिस को इनपुट मिला था कि शहर में लोगों से ठगी करने वाला कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-6 स्थित डी-16 मकान में संचालित कॉल सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों अनुज, राकेश कुमार, मनीष मंडल, शुभम सक्सेना और शहजाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। भंगेल निवासी अनुज सरगना है। ठगी से जुड़े चार बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है, जिनमें करीब 80 लाख रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से आम नागरिकों को फोन कर खुद को बीमा कंपनी, बैंक या निवेश सलाहकार का प्रतिनिधि बताते थे। वे लोगों से पांच हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का निवेश कराते थे। ठगी से प्राप्त रकम को फर्जी और किराये के बैंक खातों में ट्रांसफर कराया जाता था। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, एक प्रिंटर मशीन और 45 कॉल डाटा शीट बरामद की गई।
आतिशी के बयान पर FSL रिपोर्ट आई, विजेंद्र गुप्ता बोले- आपको माफी मांगनी पड़ेगी
कई आरोपी स्नातक पास
एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दबोचे गए ज्यादातर आरोपी स्नातक हैं और उनकी आयु 20 से 35 साल के बीच है। पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया है कि आगामी दिनों में गिरोह के आरोपी कॉल सेंटर बंद कर फरार होने वाले थे। किराये के जिस मकान में कॉल सेंटर संचालित हो रहा था, उसके मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। आरोपियों ने करीब चालीस हजार रुपये किराये पर हॉल लिया था। इसी में ठगी का पूरा सेटअप बनाया गया था।
कालिंदी कुंज से डिंडन तक ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, CEO ने मांगी रिपोर्ट
आरोपियों के खिलाफ पहले से शिकायतें दर्ज
जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर विभिन्न राज्यों से संबंधित शिकायतें पहले से दर्ज हैं। आरोपियों के निशाने पर सुदूर राज्यों के लोग होते थे, क्योंकि वे बार-बार नोएडा आने में सक्षम नहीं होते। आरोपियों के खातों की जांच की जा रही है। यदि ठगी की रकम की पुष्टि होती है तो पीड़ितों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
के सेक्टर-6 में शुक्रवार को छापेमारी कर फेज-1 थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। मौके से पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरोह बीमा पॉलिसी का समय पूर्व भुगतान और रियल एस्टेट में निवेश कराने का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी कर चुका है।
पांच आरोपी गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों नोएडा पुलिस को इनपुट मिला था कि शहर में लोगों से ठगी करने वाला कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-6 स्थित डी-16 मकान में संचालित कॉल सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों अनुज, राकेश कुमार, मनीष मंडल, शुभम सक्सेना और शहजाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। भंगेल निवासी अनुज सरगना है। ठगी से जुड़े चार बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है, जिनमें करीब 80 लाख रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से आम नागरिकों को फोन कर खुद को बीमा कंपनी, बैंक या निवेश सलाहकार का प्रतिनिधि बताते थे। वे लोगों से पांच हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का निवेश कराते थे। ठगी से प्राप्त रकम को फर्जी और किराये के बैंक खातों में ट्रांसफर कराया जाता था। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, एक प्रिंटर मशीन और 45 कॉल डाटा शीट बरामद की गई।
आतिशी के बयान पर FSL रिपोर्ट आई, विजेंद्र गुप्ता बोले- आपको माफी मांगनी पड़ेगी
कई आरोपी स्नातक पास
एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दबोचे गए ज्यादातर आरोपी स्नातक हैं और उनकी आयु 20 से 35 साल के बीच है। पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया है कि आगामी दिनों में गिरोह के आरोपी कॉल सेंटर बंद कर फरार होने वाले थे। किराये के जिस मकान में कॉल सेंटर संचालित हो रहा था, उसके मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। आरोपियों ने करीब चालीस हजार रुपये किराये पर हॉल लिया था। इसी में ठगी का पूरा सेटअप बनाया गया था।
कालिंदी कुंज से डिंडन तक ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, CEO ने मांगी रिपोर्ट
आरोपियों के खिलाफ पहले से शिकायतें दर्ज
जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर विभिन्न राज्यों से संबंधित शिकायतें पहले से दर्ज हैं। आरोपियों के निशाने पर सुदूर राज्यों के लोग होते थे, क्योंकि वे बार-बार नोएडा आने में सक्षम नहीं होते। आरोपियों के खातों की जांच की जा रही है। यदि ठगी की रकम की पुष्टि होती है तो पीड़ितों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए