2 दिन में सिर्फ 13% भरा IPO, ग्रे मार्केट अब भी दिखा रहा ₹27 का फायदा, दांव लगाने का आखिरी दिन
Amagi Media Labs IPO को लेकर निवेशकों में कोई खास उत्साह नहीं देखने को मिल रहा है। कंपनी के आईपीओ पर आज दांव लगाने का आखिरी दिन है। आईपीओ पहले दो दिन में 0.13 गुना सब्सक्राइब किया गया था। बता दें, ग्रे मार्केट में भी Amagi Media Labs IPO की स्थिति अच्छी है।
एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 804.88 करोड़ रुपये
इस मेनबोर्ड आईपीओ को रिटेल कैटगरी में पहले दो दिन में 0.52 गुना, क्यूआईबी में 0.03 गुना और एनआईआई में 0.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 12 जनवरी 2026 को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 804.88 करोड़ रुपये जुटाए थे।
2026 में 42% चढ़ा यह सस्ता स्टॉक, कीमत 50 रुपये से भी कम
प्राइस बैंड क्या है?
Amagi Media Labs IPO का प्राइस बैंड 343 रुपये से 361 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 41 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14801 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, आईपीओ 13 जनवरी को ओपन हुआ था। निवेशकों के पास 16 जनवरी यानी आज तक दांव लगाने का मौका है।
कितना है जीएमपी?
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 27 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 7.48 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 43 रुपये प्रति शेयर रहा है। इस स्तर पर आईपीओ ग्रे मार्केट में 8 जनवरी 2026 को था। वहीं, सबसे कम जीएमपी 20 रुपये प्रति शेयर रहा है।Amagi Media Labs IPO का साइज 1788.62 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2.26 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार से प्रक्रिया के तहत मौजूदा निवेशक 2.69 करोड़ शेयर बेचेंगे।इस आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा बैंक को लीड मैनेजर और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।
कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, पत्रकार से हुई तीखी बहस
वेस्ट एशिया संकट के बीच निर्यातकों को राहत, डीजी शिपिंग का बड़ा आदेश
अमेरिका में जाति विवाद गहराया, हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का आरोप
केरल में अनुभव बनाम बदलाव की टक्कर, राजग को चमत्कार की आस
भारत के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं राशिद खान
SI भर्ती 2021 विवाद में नया मोड़, Supreme Court of India में होगा बड़ा फैसला
इमरान खान की बहनों पर आतंकवाद का केस, 1400 अन्य भी नामजद
बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस ने घंटों में सुलझाया मामला
भाषण के दौरान बिजली गई, कुणाल चौधरी का फूटा गुस्सा, JE को दी सख्त चेतावनी
पीएम मोदी की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, हल्दिया की 16 सीटों पर जीत का भरोसा