बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर जेल से ले गई पुलिस
CG News: बलौदाबाजार आगजनी एवं हिंसा मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को गिरफ्तार किया गया है. अमित बघेल को रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बलौदाबाजार लाया गया है. जहां बलौदाबाजार पुलिस आरोपी को सीधे कोर्ट में पेश किया गया.
बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. अब अमित बघेल को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया है. पुलिस रिमांड के दौरान हिंसा और आगजनी की साजिश, भूमिका और अन्य आरोपियों से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी.
क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष की भी हो चुकी है गिरफ्तारी
बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव एवं जोहर पार्टी के सचिव दिनेश वर्मा की गिरफ्तारी के बाद अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया जाना है उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं. इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 198 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि मामले की जांच और विवेचना अभी भी जारी है.
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले