बीकानेर में 12वीं की छात्रा का किडनैप और चलती कार में गैंगरेप, ग्रामीणों ने बचाई जान
बीकानेर |राजस्थान के बीकानेर से 12वीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दरिदों ने लड़की के साथ चलती कार में घटना को अंजाम दिया। 6 जनवरी को घटी घटना की खबर कल 11 जनवरी को सामने आई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। वो तो गनीमत रही गांव वालों की कि उन लोगों ने समय पर लड़की को देख लिया और कार से बाहर निकाल लिया।
स्कूल, किडनैपिंग और गैंगरेप
पीड़िता रोज की तरह 6 जनवरी को अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में दो लड़कों ने उसे रोका और किडनैप करके गाड़ी में बैठा लिया। लड़के लगातार गाड़ी चलाते रहे। लड़की उन्हें गाड़ी रोक कर उतारने के लिए कहती रही, लेकिन लड़कों ने उसकी एक न सुनी और बारी-बारी से उसके साथ हैवानगी भरी वारदात (रेप) को अंजाम देते रहे।
पड़ोस के गांव वालों ने ऐसे बचाया
पीड़िता ने बताया, गाड़ी जब पड़ोस के गांव में घुसी तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। लोगों ने गाड़ी को रुकवा दिया। इसके बाद लड़की को जबरन गाड़ी से बाहर निकालने के लिए कहा, तो आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए। इसके बाद गांव वालों ने लड़की के घरवालों को इसके बारे में सूचना दी। इसके बाद पीड़िता के घरवाले आए और उसे अपने साथ ले गए।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई
गंगाशहर के सर्किल ऑफिसर हिमांशु शर्मा ने PTI को बताया कि नापासर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की की उम्र 18 साल से ज्यादा है, जबकि आरोपी की उम्र साफ नहीं है। उन्होंने कहा, "अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है," और कहा कि मामले की जांच चल रही है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग