देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर स्थित एटीसी टावरों में वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था हो
नई दिल्ली। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने सुझाव दिया है कि देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर स्थित एटीसी टावरों में वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इसका उद्देश्य हवाई हादसों की जांच में एटीसी की गतिविधियों और निर्णय प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझना है। यह सिफारिश दिल्ली हवाई अड्डे पर नवंबर में हुई रनवे घटना के बाद आई है, जब एरियाना अफगान एयरलाइंस का विमान अनाधिकृत रनवे पर उतर गया था। एएआईबी ने कहा कि टावरों में वीडियो के साथ-साथ बैकग्राउंड कम्युनिकेशन रिकॉर्डिंग भी होनी चाहिए। यह डेटा असामान्य या उच्च जोखिम वाली परिस्थितियों में नियंत्रक के निर्णयों और घटनाओं के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण होगा। इन रिकॉर्डिंग को एएआईबी और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) जांच के लिए उपयोग कर सकते है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी घटना के बाद नियंत्रक की कार्रवाई का विश्लेषण सुरक्षा सुधार के लिए आवश्यक है और इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। नवंबर की घटना में शामिल फ्लाइट क्रू और एटीसी के शुरुआती बयान रिकॉर्ड किए जा चुके हैं, साथ ही अप्रोच रडार और एटीसी कम्युनिकेशन ट्रांसक्रिप्ट भी हासिल की जा चुकी हैं। हालांकि अभी किसी पर जिम्मेदारी तय नहीं की गई है, लेकिन यह सिफारिश एविएशन सुरक्षा और जवाबदेही बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी टूल्स के इस्तेमाल पर जोर देती है। इसके अलावा, जांच का दायरा बढ़ाकर घटना के समय आसपास ऑपरेट हो रही अन्य फ्लाइट्स के क्रू के बयानों को भी शामिल किया गया है।
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली