दिल्ली के 17+ इलाकों में शनिवार सुबह पानी गुल, DJB का बड़ा अलर्ट जारी
दिल्ली।दिल्ली जल बोर्ड ने शहर के कुछ खास इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को अगले दो दिन (9 और 10 जनवरी को) पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। जल बोर्ड ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ख्याला में बिछाई गई 900 मिली मीटर व्यास वाली नई मुख्य पाइपलाइन में 6 जगह पर इंटरकनेक्शन का काम किया जाना है, इस दौरान पंजाबी बाग क्लब, पंजाबी बाग जलाशय, राम देव मार्ग, ख्याला BPS और नजफगढ़ नाले के दोनों तरफ इंटरकनेक्शन (पाइपों को आपस में जोड़ना) का काम होना है, जिसके चलते शहर के 16 से ज्यादा इलाकों में 9 जनवरी शुक्रवार की शाम को और 10 जनवरी शनिवार की सुबह पानी की सप्लाई नहीं होगी।इस दौरान जनता को होने वाली असुविधा के लिए जल बोर्ड ने खेद जताया है और साथ ही लोगों को सलाह भी दी है कि वे समझदारी से पानी का इस्तेमाल करें और अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखें। इसके अलावा जल बोर्ड ने जरूरत पड़ने पर पानी का टैंकर मंगवाने के लिए टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं।
कब नहीं आएगा पानी
9 जनवरी (शुक्रवार) की शाम और 10 जनवरी (शनिवार) की सुबह
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग