भारत-अमेरिका संबंध ‘‘मुश्किल दौर से गुजर रहे - कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारत-अमेरिका संबंध ‘‘मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हर दिन एक ‘‘नई चुनौती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस विधेयक का समर्थन किया है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया जा सकता है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस का यह बयान आया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम एक विधेयक को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत रूस के साथ भारत के व्यापार और अन्य संबंधों के लिए उस पर व्यापक रूप से नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इससे पहले, सीनेटर बर्नी मोरेनो ने एक विधेयक पेश किया था जिसके तहत आउटसोर्सिंग के लिए भुगतान करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर 25 प्रतिशत कर लगाने का प्रस्ताव था।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के लिए असहज स्थिति पैदा करते हुए ट्रंप लगातार पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रमेश ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में निश्चित रूप से एक ‘नई असामान्य स्थिति पैदा हो गई है। प्रधानमंत्री की ओर से दिए जाने वाले बयानों के बावजूद, हर दिन एक नई चुनौती है।
CRPF वीरता दिवस: 150 जवानों ने दिखाया शौर्य, पाक के 3500 सैनिकों को खदेड़ा
इलेक्ट्रिक कैटल में झटपट तैयार करें लाजवाब वेज बिरयानी, मिनटों में मिलेगा होटल जैसा स्वाद
10 अप्रैल से एमपी में बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
घर पर बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन, रसोई की चीजें आएंगी काम
भोपाल-इंदौर समेत चार संभागों में गेहूं खरीदी शुरू, किसानों का तिलक से होगा स्वागत
एमपी में यूसीसी की तैयारी तेज, रंजना प्रकाश देसाई बन सकती हैं कमेटी अध्यक्ष
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
‘वंदे मातरम्’ बयान पर भड़के केके मिश्रा, अपनी ही पार्टी के पार्षदों को दी नसीहत
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
असम में आज फैसला, भाजपा बनाएगी हैट्रिक या बदलेगा सत्ता समीकरण?