भोपाल ग्रुप रहा मध्य प्रदेश मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप का विजेता
भोपाल। 48वीं पुरुष एवं महिला मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप दिनांक 4 जनवरी 2026 को भेल स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड भोपाल में आयोजित की गई। इसमें भोपाल ग्रुप ने 46 स्वर्ण पदक एवं 28 रजत पदक और 25 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। दूसरे नंबर पर झाबुआ जिला रहा जिसने 30 स्वर्ण पदक 20 रजत पदक और 35 कांस्य पदक जीते और उपविजेता का खिताब हासिल किया। उपरोक्त प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी दिनांक 28 जनवरी 2026 से दिनांक 1 फरवरी 2026 तक केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित 46 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में नेशनल और एशियाई मेडल पाने वाले सभी खिलाड़ी वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे जो साउथ कोरिया में आयोजित की जा रही है। मध्य प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुमताज खान महासचिव कैप्टन सुनीता पी सैमुअल और अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ठाकुर सहित संगठन की समस्त पदाधिकारियों द्वारा समस्त सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा आशा प्रकट की गई की खिलाड़ी भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले