हुड़दंगियों के लिए कोई राहत नहीं, न्यू ईयर पर पुलिस रखेगी ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर
भोपाल | न्यू ईयर की पार्टी को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है, जहां पार्टी के पहले ही पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद है | वहीं न्यू ईयर की पार्टी के दिन नाइट क्लब और हाई प्रोफाइल पार्टियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. हालांकि, हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी
1500 से ज्यादा जवान भोपाल में रहेंगे तैनात
मध्य प्रदेश के डीजीपी ने निर्देश दिया है कि न्यू ईयर की पार्टी के दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहें | साथ ही बदमाश और हुड़दंग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं | भोपाल में करीब 1500 से ज्यादा पुलिस जवान न्यू ईयर की पार्टी के दिन तैनात रहेंगे, जो नाइट क्लब और हाई प्रोफाइल पाटियों पर कड़ी नजर बनाए रखेंगे | इसके अलावा, पुलिस ड्रोन से भी पार्टियों में नजर बनाए रखेगी |वहीं नशा कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी. डीजीपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान यदि कोई नशे की हालत में पाया जाता है, तो उसे सीधे अस्पताल भेजा जाएगा |
इस बार भोपाल पुलिस ने शासकीय हमीदिया अस्पताल और शासकीय जयप्रकाश अस्पताल में दो वार्ड बनाए जाएंगे, जहां चेकिंग के दौरान नशा करने वाले व्यक्ति को रखा जाएगा | हालांकि न्यू ईयर की पार्टी के पहले ही पुलिस नाइट क्लब और रेस्टोरेंट में दबिश देकर जांच कर रही है |
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं
प्रदेश में अभी से ही न्यू ईयर पार्टी को लेकर पुलिस की चेकिंग शुरू हो चुकी है | राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भी पुलिस के आला अधिकारी चेकिंग कर लोगों को समझाते दिखाई दे रहे हैं कि नए साल की पार्टी लोग अपने घर पर मनाएं, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं | वहीं पुलिस ब्रेथ एनालाइजर की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग भी कर रही है | इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का पहरा हर जगह दिखाई दे रहा है |
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर