‘सेव अरावली’ आंदोलन के बीच चित्तौड़गढ़ में BJP मंत्री-सांसद का झूला झूलना बना विवाद
राजस्थान में अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए करीब 20 जिलों में लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं. इसी बीच चित्तौड़गढ़ जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है | राजस्थान सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और बीजेपी सांसद स्वदेशी मेले में झूला झूलते और सीटी बजाते नजर आ रहे हैं |
स्वदेशी मेले में पहुंचे मंत्री और सांसद
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत और चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी रविवार स्वदेशी मेले में पहुंचे थे | मेले में नेताओं ने अलग-अलग स्टॉल देखे, खुद और परिवार के लिए कपड़े व अन्य सामान खरीदे और फिर आसमानी झूले का भी आनंद लिया |
झूले पर बैठने से पहले नेताओं ने स्टॉल पर रखी स्वदेशी सीटियां बजाईं. इसके बाद झूला झूलते हुए उन्होंने वीडियो भी बनवाया और तस्वीरें खिंचवाईं | नेताओं का कहना था कि ये स्वदेशी सीटियां हैं, इसलिए वे इन्हें बजा रहे हैं | वीडियो में मंत्री और सांसद काफी देर तक सीटी बजाते और लोगों के साथ हवाई झूले पर बैठे नजर आते हैं |
सोशल मीडिया पर लोगों ने कसा तंज
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए | एक यूजर ने लिखा कि अरावली को लेकर चिंतित बीजेपी नेता हवाई झूले पर बैठकर इसकी गंभीरता समझने की कोशिश कर रहे हैं |
वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री और सांसद अरावली को लेकर परेशान तो हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे, इसलिए सीटी बजाकर इशारों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं |
सेव अरावली अभियान के बीच सामने आए इस वीडियो को लेकर विपक्ष भी हमलावर है. उनका कहना है कि जब प्रदेश में पर्यावरण को लेकर गंभीर आंदोलन चल रहा है, तब जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं का इस तरह मनोरंजन करना संवेदनहीनता दिखाता है |
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज