प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य भेंट
रायपुर : प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ कार्य करना ही एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है। उन्होंने कहा कि जनविश्वास आधारित पुलिसिंग से ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
प्रतिनिधि दल के साथ आईजी अजय यादव, एसपी अभिषेक पल्लव एवं एसएसपी पंकज शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार, सुअंशिका जैन, प्रतीक दादा साहेब एवं सुमानसी शामिल थे। प्रशिक्षु अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री शर्मा के साथ अपने प्रशिक्षण के अनुभव भी साझा किए।
उप मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे फील्ड पोस्टिंग के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, कानून के निष्पक्ष पालन और मानवाधिकारों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक, सक्षम और जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, पुराने दौर की दिलाई याद
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस