हाथरस में प्रशासन का सख्त अभियान पुलिस बल के साथ चला अतिक्रमण हटाओ मचा हड़कंप
हाथरस। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रशासन ने पुलिस बल के साथ व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर के निर्देशन में अलीगढ़ रोड पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई की सूचना मिलते ही सड़क किनारे दुकानदारों और अस्थायी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने प्रशासन की सख्ती को देखते हुए स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ ने मौके से अपने ठेले और अस्थायी ढांचे हटा लिए। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए तख्त, टेंट, तिरपाल और तंबुओं को नगर पालिका प्रशासन ने हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे जल्द से जल्द स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी को भी नियमों के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां आमजन ने राहत की सांस ली, वहीं अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान