ईवी फ्यूचर सिटी इंदौर: अब इलेक्ट्रिक कारें तेज और स्मार्ट तरीके से चार्ज होंगी
इंदौर | इंदौर ने एक बार फिर देश को दिखा दिया कि भविष्य की तैयारी कैसे की जाती है। लगातार आठ बार स्वच्छता में नंबर वन रहने के बाद अब शहर ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नई मिसाल कायम कर रहा है। विजय नगर क्षेत्र में 200 केवीए सार्वजनिक फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत के साथ इंदौर ने इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में बड़ा कदम बढ़ाया है।
यह स्टेशन सिर्फ एक चार्जिंग प्वाइंट नहीं, बल्कि शहर के बदलते ट्रांसपोर्ट सिस्टम का संकेत है। यहां लगे सुपर चार्जर से इलेक्ट्रिक कारें 45 मिनट से 1 घंटे में चार्ज हो जाएंगी। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा भी पहले से कहीं ज्यादा आसान और भरोसेमंद बनेगी।
इंदौर का पहला सुपर ईवी चार्जिंग स्टेशन
इंदौर में शुरू हुआ यह सुपर ईवी चार्जिंग स्टेशन शहर की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य हैं। इस स्टेशन के शुरू होने से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो चार्जिंग की कमी की वजह से ईवी खरीदने से हिचकते थे। यह स्टेशन अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) और रोडग्रिड-विनफास्ट इंडिया की साझेदारी से शुरू किया गया है। यहां डीसी फास्ट चार्जिंग सिस्टम लगाया गया है, जो आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने का सबसे तेज तरीका माना जाता है।
पेट्रोल पंप की तर्ज पर विकसित हो रहे पब्लिक चार्जिंग स्टेशन
AICTSL के सीईओ अर्थ जैन के अनुसार, इंदौर में अब पेट्रोल पंप की तरह पब्लिक चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। इन स्टेशनों पर दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रिक कार, ई-रिक्शा, थ्री व्हीलर, इलेक्ट्रिक बस। सभी को चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर बैटरी स्वैपिंग की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इस सुपर ईवी चार्जिंग स्टेशन पर लगाया गया डीसी फास्ट चार्जर बैटरी को सीधे डायरेक्ट करंट (DC) सप्लाई देता है। इसमें वाहन के अंदर लगे एसी-टू-डीसी कनवर्टर को बायपास कर दिया जाता है, जिससे चार्जिंग की रफ्तार कई गुना बढ़ जाती है।
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा