मनरेगा पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, खड़गे बोले– VB-G RAM G के खिलाफ उतरेंगे सड़क पर
दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा ऐलान किया. खड़गे का आरोप है कि सरकार ने मनरेगा के अधिकारों को खत्म कर दिया है. इसको लेकर पार्टी 5 जनवरी से आंदोलन करेगी |
मनरेगा की हर हाल में रक्षा करेंगे
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, ”आज CWC की बैठक में हमने यह शपथ ली कि मनरेगा योजना को प्रमुख बिंदु बनाकर देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा | इस शपथ में हमने पांच बिन्दुओं पर बात रखी है. हम शपथ लेते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अग्रणी भूमिका लेते हुए 5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी | हम महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की हर हाल में रक्षा करेंगे | मनरेगा कोई योजना नहीं, भारत के संविधान से मिला काम का अधिकार है. हम संकल्प लेते हैं कि ग्रामीण मजदूर के सम्मान, रोजगार, मजदूरी और समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और मांग-आधारित रोजगार और ग्राम सभा के अधिकार की रक्षा करेंगे | मनरेगा से गांधी जी का नाम मिटाने और मजदूर के अधिकार को खैरात में बदलने की हर साजिश का लोकतांत्रिक विरोध करेंगे | संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा रखते हुए हम मनरेगा बचाने, मज़दूर के अधिकार बचाने और गांव-गांव तक अपनी आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लेते हैं.”
राहुल गांधी बोले- देश में वन मैन शो चल रहा
वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी. मनरेगा अधिकार आधारित अवधारणा थी | मनरेगा से देश में करोड़ों लोगों को एक न्यूनतम मजदूरी मिलती थी | ये प्रत्यक्ष अधिकार आधारित की जो अवधारणा है उस पर आक्रमण है, राज्यों की जो संघीय संरचना है उस पर भी ये आक्रमण है | राज्यों से केंद्र पैसे छीन रहा है | इससे देश को नुकसान होगा, गरीब जनता को नुकसान होगा | मुझे बताया गया है कि ये फैसला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय से कैबिनेट से बिना पूछे लिया गया है | इससे आपको आज की स्थिति के बारे में पता चलता है कि ‘वन मैन शो’ चल रहा है. पूरा का पूरा फायदा वही दो-तीन अरबपतियों के लिए है. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा.’
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा