दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर भोपाल-इंदौर ट्रांसपोर्ट सिस्टम, MoU पर साइन
भोपाल | राजधानी भोपाल मेट्रो में अब जल्द ही ऑटोमेटिक गैर कलेक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा. भोपाल मेट्रो को शुरू हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक मेट्रो में टिकटिंग सिस्टम ऑटोमेटिक नहीं की गई थी, जिसके कारण कई खामियां निकलकर सामने आई थी |
ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम होगा लागू
टिकट सिस्टम में खामियों की खबर प्रसारित किए जाने के बाद दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के बीच एक एमओयू साइन हुआ है. इस एमओयू में दिल्ली की तर्ज पर भोपाल और इंदौर मेट्रो में ऑटोमेटिक गैर कलेक्शन सिस्टम लागू करने को लेकर समझौता हुआ है |
क्या है ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन ?
ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन का मतलब है कि आप मेट्रो में सफर करने वाले यात्री कर QR कोड और स्मार्ट कार्ड के जरिए टिकट ले सकेंगे. अभी तक भोपाल और इंदौर में मेट्रो में सफर करने के लिए मैन्युअल टिकट ही मिलता है. मैन्युअल टिकट के लिए यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी भीड़ लगानी पड़ती है, जिसके कारण मेट्रो स्टेशन पर अव्यवस्था और विवाद की स्थिति बन जाती है |
यात्री एक बार टिकट लेकर कई बार सफर कर रहे थे
इतना ही नहीं, भोपाल मेट्रो में मैन्युअल टिकटिंग में बहुत खामियां हैं. इसमें से एक प्रमुख खामी यह है कि स्टेशनों पर सही टिकट चेकिंग सिस्टम नहीं होने की वजह से एक यात्री एक बार टिकट लेकर कई बार सफर कर रहे थे, जिसके कारण सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था. अब मेट्रो प्रशासन हरकत में आया और ऑटोमेटिक गैर कलेक्शन सिस्टम लागू करने की पहल तेज की गई |
एमपी के दो शहरों में मेट्रो का संचालन
बता दें कि मध्य प्रदेश के दो शहरों में फिलहाल मेट्रो का संचालन किया जा रहा है. इसमें भोपाल और इंदौर शहर शामिल हैं. दोनों शहरों में अभी तक मैन्युअल टिकट ही लोगों को मिलता आ रहा है. 20 दिसंबर को भोपाल मेट्रो का उद्घाटन हुआ था. मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर सिंह खट्टर ने भोपाल मेट्रो का शुभारंभ किया था. वहीं लोगों के लिए मेट्रो 21 दिसंबर से दौड़ रही है. भोपाल मेट्रो शुरू होते ही विवादों में गिर गई थी जिसके बाद अब भोपाल मेट्रो में ऑटोमेटिक गैर कलेक्शन सिस्टम लागू करने की पहल तेज कर दी गई है |
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन