युवाओं के लिए खुशखबरी: उत्तर प्रदेश में जल्द निकलेगी 1.5 लाख नौकरियों की भर्ती
उत्तर प्रदेश में अगले साल युवाओं के लिए बंपर नौकरी की बरसात होने जा रही है |सीएम योगी ने उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की हैं, जिसमें उन्होंने विभागवार खाली पदों की जानकारी मांगी है | साल 2026 में यूपी पुलिस, शिक्षा, कारागार, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की बंपर वैकेंसी निकलेंगी |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से सभी विभागों में खाली पड़े पदों की जानकारी ली है और उन पर भर्ती करने के लिए हरी झंडी दे दी है | सीएम योगी की मुहर लगने के बाद वर्ष 2026 में प्रदेश में करीब डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने की तैयारी हो गई है |
खाली पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश
ये भर्तियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार, बाल विकास पुष्टाहार समेत कई विभागों में की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा भर्ती पुलिस और शिक्षा विभाग में होगी |अगर ये भर्तियां तय योजना के मुताबिक पूरी हो जाती हैं तो योगी सरकार के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा |
पिछले साढ़े आठ सालों में योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को साढ़े आठ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं | सूत्रों के मुताबिक, 2026 में होने वाली भर्तियों के बाद योगी सरकार दस साल के कार्यकाल में दस लाख सरकारी नौकरियां देने वाली सरकार बन जाएगी |
मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए. कई विभागों में भर्ती की तैयारी अंतिम चरण में है और कुछ जगहों पर प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है |
सबसे ज्यादा इन विभागों में होंगी भर्तियां
अब तक पुलिस विभाग में 2.19 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है. अगले साल पुलिस विभाग में करीब 50 हजार और नई भर्तियां होंगी. इसमें लगभग 30 हजार आरक्षी, 5 हजार सब-इंस्पेक्टर, 15 हजार अन्य पद शामिल होंगे |
इसी तरह शिक्षा विभाग में भी करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, प्रधानाचार्य जैसे पद शामिल होंगे. अन्य विभागों में भी मौके मिलेंगे जिसमें राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लेखपाल नियुक्त किए जाएंगे |
इसके अलावा स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार, बाल विकास पुष्टाहार जैसे विभागों में भी करीब 30 हजार पदों पर भर्तियां होंगी. कुल मिलाकर अलग-अलग विभागों से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2026 में प्रदेश के युवाओं को डेढ़ लाख से ज्यादा नई सरकारी नौकरियां मिलने की पूरी उम्मीद है |
अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
हनुमानगढ़ में पारा 43°C पार, तीन दिन हीटवेव का अलर्ट