PM मोदी की चादर को लेकर अजमेर दरगाह में विवाद, हिन्दू सेना ने उठाया मुद्दा
अजमेर | राजस्थान में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर जिला कोर्ट में एक याचिका दायर की है. इस याचिका के जरिए प्रधानमंत्री सहित अन्य संवैधानिक पदों से चढ़ाने वाली चादर पर रोक लगाने की मांग की गई है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई है. हिंदू सेना इससे पहले दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा कर चुके हैं |
हिंदू सेना के मुताबिक, मामले में जज मनमोहन चंदेल की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने अल्पसंख्यक मंत्रालय को नोटिस जारी किया है. अब इस मामले की सुनवाई 10 दिसंबर को सुनवाई होगी. हिंदू सेना का कहना है कि यह प्रथा पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए शुरू की गई थी जो अब तक चल रही है. जब तक अजमेर दरगाह का केस अजमेर कोर्ट में चल रहा है तब तक इस प्रथा को बंद करना चाहिए |
चादर पर स्टे के आदेश जारी करने की मांग
कोर्ट से अर्जी के माध्यम से आग्रह किया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की दरगाह में पेश होने वाली चादर पर स्टे के आदेश जारी किए जाए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सभी के हैं. याचिका में पक्षकार केंद्रीय अल्पसंख्यक विभाग, भारतीय पुरातत्व विभाग और ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह कमेटी है. ये सभी विभाग सरकार के अभिन्न अंग हैं. ऐसे में जब सरकार के मुखिया की ओर से दरगाह में चादर पेश की जा रही है, तो उन्हें फिर न्याय कौन देगा |
हिंदू सेना ने दरगाह में मंदिर होने का किया था दावा
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता इससे पहले अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का भी दावा कर चुकेे हैं. इसे लेकर भी विष्णु गुप्ता ने कोर्ट में याचिका दायर की है | इसके बाद दरगाह की तरफ से भी हिंदू सेना की याचिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. फिलहाल कोर्ट में इस मामले में भी सुनवाई जारी है |
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी घमासान तेज
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
सूरत मेट्रो का काउंटडाउन: ड्रीम सिटी से अल्थान के बीच पटरियों पर दौड़ी ट्रेन, ट्रायल रन शुरू।