बिलासपुर में रसूखदारों की बर्थडे पार्टी पड़ी भारी...कार स्टंट और आतिशबाजी के बाद 12 गिरफ्तार!
CG News: छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिलासपुर के सकरी पुलिस थाना क्षेत्र में कई रसूखदारों ने गुरुवार (4 दिसंबर) रात नेशनल हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेट किया गया. सड़क पर तीन-तीन फोर-व्हीलर अड़ाकर रास्ता जाम कर दिया गया. स्टंटबाजी और आतिशबाजी की. इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हाई कोर्ट की सख्ती के बाद भी इस तरह की हरकत जारी है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बिलासपुर के तखतपुर के कांग्रेस नेता अजय देवांगन और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरी देवांगन के बेटे सुजल देवांगन का गुरुवार (4 दिसंबर) को जन्मदिन था. कांग्रेस नेता का बेटा रात में दोस्तों के साथ तीन फोर व्हीलर से बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए निकला था. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार रात लगभग 11 बजे सभी युवक सकरी-पेंड्रीडीह बाईपास पर स्थित यादव ढाबा पहुंचे, जहां सभी ने पार्टी की. इसके बाद युवक नेशनल हाईवे पहुंचे, जहां तीन गाड़ियों को सड़क पर अड़ाकर रास्ता जाम कर दिया. इसके बाद गाड़ी की बोनट पर केक काटा. स्टंटबाजी के साथ युवकों ने आतिशबाजी भी की.
गश्त लगा रही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
सकरी पुलिस थाने के टीआई विजय चौधरी ने मीडिया को बताया कि वे देर रात गश्त लगा रहे थे. इसी दौरान उन्हें नेशनल हाईवे पर आतिशबाजी की खबर मिली. इस जानकारी के बाद टीम मौके पर पहुंची और युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. तीनों फोर-व्हीलर को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही आरोपियों के लाइसेंस को निलंबित करने के लिए आरटीओ भेज दिया गया है.
नक्सलवाद के 'अंतिम कमांडर' पर सुरक्षाबलों का अंतिम प्रहार, रसद और हथियार की सप्लाई ठप।
IMD का अलर्ट: झारखंड में हीटवेव की दस्तक, रांची समेत इन इलाकों में चलेगी भीषण लू।
ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
लोकतंत्र बचाने की जंग में राहुल गांधी बने सारथी, संजय राउत ने विपक्ष की जीत पर जताई खुशी।
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
आदित्य ठाकरे का प्रहार: "महिला आरक्षण बिल नहीं, यह सत्ता के विस्तार का गुप्त रास्ता था।"
हादसा या साजिश? 'बाबा' खरात के पार्टनर की मौत पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई।
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
पोर्टल खोलिए और खुद भरिए अपनी जानकारी; राजस्थान में डिजिटल जनगणना का शंखनाद।