बालमुकुंद आचार्य ने अजान पर जताई नाराजगी, BJP MLA पर अमीन कागजी ने टिप्पणी की
राजस्थान | राजस्थान की हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मस्जिद की अजान की आवाज को लेकर पुलिस अधिकारी को कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सर ये आवाज के लिए रोज फोन आ रहा है. मस्जिद वाली आवाज तेज होती जा रही है, वहां पर अलग अलग टाइम पर मीटर से चेक करवा लो और डिपार्टमेंट वालों को भेज दो. इस पर विधायक अमीन कागजी ने पलटवार किया है |
हवामहल सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, ''अब एक ही बात के लिए बार बार कहें तो अच्छा नहीं लगता है.'' ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ब्रह्मपुरी थाने का है |
बालमुकुंद आचार्य स्थानीय समस्याओं को लेकर पहुंचे थे थाने
दरअसल, विधायक बालमुकुंद आचार्य शादियों के सीजन में सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक और स्थानीय समस्याओं को लेकर थाने पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस अधिकारी को वे समस्या बता रहे थे, तभी उन्होंने मस्जिद के स्पीकर से तेज आवाज आने की बात रखी |
उन्होंने कहा, ''स्पीकर तेज होते जा रहे हैं.'' इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने पहले भी समझाया है. जवाब में विधायक बोले, ''मीटर से चेक करवाओ, डिपार्टमेंट वालों को भेजो, एक ही बात के लिए बार बार कहना सही नहीं लगता |
अमीन कागजी का बालमुकुंद आचार्य पर निशाना
इस वीडियो के सामने आने के बाद विधायक अमीन कागजी ने बालमुकुंद आचार्य पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''एक जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास की बात करता है. आम जन को कैसे राहत मिल सके, उसकी बात करता है लेकिन बालमुकुंद आचार्य को आम जनता से कोई मतलब नहीं है. वे केवल हिंदू-मुस्लिम का राग अलापते हैं |
बालमुकुंद आचार्य ने रविवार (30 नवंबर) को क्षेत्र का औचक निरीक्षण करते हुए हवामहल विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था. उन्होंने अवैध गतिविधियों और शराब दुकानों पर अनधिकृत बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की समीक्षा की थी.
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना