दिल दहला देने वाली वारदात, जयपुर में जोड़े को जलाया गया, अस्पताल में भर्ती
जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कथित तौर पर एक युवक-युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया, लेकिन तब तक दोनों बुरी तरह जल गए थे। पुलिस ने बताया कि जयपुर के मौखमपुरा इलाके में एक आदमी और एक औरत को कथित तौर पर किसी ज्वलनशील चीज से आग लगा दी। दोनों बुरी तरह जल गए हैं और उनका SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
प्रेम संबंध से जुड़ा मामला
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा लग रहा है। हलांकि, पीड़ितों की हालत स्थिर होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह पूरा मामला क्या है।
आसपास के लोगों ने बुझाई आग
पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ितों की चीखें सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने पुलिस को बताने से पहले आग बुझाई। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दीपक खंडेलवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालात में इलाज के लिए के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों 60-70 परसेंट जल गए हैं। फिलहाल यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह घटना किन हालातों में हुई।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज