यूपी में दिखेगा रेलवे का नया चेहरा, 250 किमी की स्पीड वाली ट्रेनें होंगी तेज़
लखनऊ | लखनऊ में रेलवे का चेहरा बदलने वाली हाईटेक पहलों की रफ्तार अब और बढ़ने जा रही है। अनुसंधान, अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) न केवल ट्रैक रखरखाव में एआई तकनीक उतारने की तैयारी में है, बल्कि 250 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ने वाली ट्रेनों पर भी तेजी से काम कर रहा है। एआई के इस्तेमाल से नाइट पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों को असुविधाएं नहीं होंगी। रेल हादसों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
ट्रेनों पर भी काम चल रहा
यह जानकारी आरडीएसओ के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) व आरडीएसओ की ओर से रेलवे में नवीन प्रौद्योगिकियों पर आयोजित सम्मेलन में दी। बोरवणकर ने बताया कि सेमी हाईस्पीड ट्रेनों पर अनुसंधान के साथ-साथ 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों पर भी काम चल रहा है।
हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल जारी हैं और इसके लिए आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैक स्पीड को 75 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है और अब इसे 200 किमी प्रति घंटा करने का लक्ष्य है। ऐसी नई बोगियां विकसित की जा रही हैं, जिनमें दो हजार यात्रियों तक के सफर की क्षमता होगी। उन्नत सिग्नलिंग, संचार प्रणाली और एंटी-कोलिजन सिस्टम से रेलवे को और सुरक्षित बनाया जाएगा।
उद्योग जगत के लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल
अवध रेल इंफ्रा लिमिटेड के एमडी अभिषेक सर्राफ ने कहा कि अगले दो से तीन साल में 200 नई वंदे भारत, 100 अमृत भारत और 50 नमो भारत रैपिड ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी। साथ ही 17500 जनरल नॉन-एसी कोच बनाए जाएंगे। सम्मेलन के सह-अध्यक्ष रनीत राणा ने कहा कि हाल के वर्षों में रेलवे में हुई तेज प्रगति भविष्य को और उम्मीदों से भरती है। कार्यक्रम में उद्योग जगत के लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल हुए।
झांसी मेट्रो की डीपीआर तैयार
यूपी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि झांसी मेट्रो की डीपीआर तैयार हो चुकी है। प्रयागराज में काम चल रहा है। गोरखपुर व मेरठ में भी मेट्रो यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ मेट्रो का सेकेंड फेज का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने