जांजगीर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, दो आर्मी जवान शामिल
जांजगीर सड़क हादसा: जांजगीर-चांपा जिले में बुधवार देर रात सुकली-पेंड्री मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। पंतोरा से बारात में शामिल होकर लौट रही एक स्कॉर्पियो जैसे ही हाईवे पार कर गांव की सड़क की ओर बढ़ी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वाहन में आठ लोग सवार थे, जिनमें दो आर्मी जवान भी शामिल थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और मौके पर ही हाहाकार मच गया।
हादसे में आर्मी के जवान राजेन्द्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। राजेन्द्र की पोस्टिंग श्रीनगर में थी और वह हाल में ही मैरिज लीव पर गांव आया था। उसकी शादी 18 नवंबर को हुई थी, लेकिन मात्र आठ दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। पोमेश्वर की पोस्टिंग सिक्किम में थी और वह भी छुट्टी पर घर आया हुआ था। दोनों अपने साथी जयराम देवांगन की बारात में शामिल होने पंतोरा गए थे।
दूसरी ओर, बुधवार सुबह सरिया के अटल चौक के पास एक और दर्दनाक घटना हुई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने एक बाइक को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार पिता और दो बच्चे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में हर्षित नामक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिया और उसके पिता को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान जिया की भी मौत होने से इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने अटल चौक पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने कार चालक सजन अग्रवाल को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, तेहरान ने दी बड़े हमले की धमकी