दिल्ली: डॉग कमेटी की बैठक में आवारा कुत्तों पर कड़े सुझाव, हर वार्ड में स्टरलाइजेशन सेंटर की सिफारिश
नई दिल्ली: आवारा कुत्तो की आबादी को कंट्रोल करने के लिए फीडिंग जोन और वॉर्ड स्तर पर स्टरलाइजेशन सेंटर बनाने की सिफारिश की है। डॉग कमिटी की बैठक में कमिटी के मेंबर और एजुकेशन कमिटी के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने डॉग की बढ़ती आबादी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि स्टरलाइजेशन के बावजूद जिस तरह से डॉग्स की आबादी बढ़ रही है उससे पूरे सिस्टम में बदलाव की जरूरत है।
कमिटी ने रखा ये प्रस्ताव
कमिटी ने छह महीने की वॉर्ड स्तर पर नसबंदी और टीकाकरण योजना, हर जोन में दो अतिरिक्त मोबाइल वैन की तैनाती, पशुपालन विभाग और मान्यता प्राप्त एनजीओ के साथ एमओयू और रोजाना रिपोर्टिंग की व्यवस्था का भी प्रस्ताव रखा है।
समिति ने दिया ये सुझाव
वैज्ञानिक तरीके से फीडिंग पॉइंट तय करने के लिए समिति ने सुझाव दिया है कि पार्को, खुले स्थानों और नगर निगम की जमीन पर निर्धारित फीडिंग जोन बनाए जाएं और स्कूलों, अस्पतालों, बाज़ारों तथा व्यस्त सड़कों के पास कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगाई जाए। इन स्थानों पर सूचना बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी प्रस्ताव है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान