राज्यपाल से संभागायुक्त और कलेक्टर की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
इंदौर। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल इंदौर के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को इंदौर और महू में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। बुधवार की शाम रेसीडेंसी कोठी में राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल से संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सौजन्य भेंट की। संभागायुक्त ने राज्यपाल को संभाग में चल रही अवसंरचना परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं आदि की जानकारी दी। वहीं कलेक्टर ने जिले के प्रशासनिक कार्यों, कानून-व्यवस्था आदि की जानकारी दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रशासन की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि लोककल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन अनिवार्य है। राज्यपाल ने अधिकारियों को जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए सतत निगरानी और नवाचार के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद जितना सशक्त होगा, उतनी ही योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ेगी।
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित