इंदौर में किसानों के खाते में 249 करोड़, CM मोहन यादव ने भावांतर योजना की राशि दी
इंदौर | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर के गौतमपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भावांतर भुगतान योजना की राशि जारी की. प्रदेश के 1.34 लाख किसानों के खातों में सीएम ने 249 करोड़ की राशि ट्रांसफर की. सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सोयाबीन उत्पादक किसानों को फसल की सही कीमत मिल रही है |
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 239.38 करोड़ रुपये की लागत के इंगोरिया-देपालपुर 2 लेन मार्ग निर्माण कार्य के भूमिपूजन समेत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं. इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. इससे पहले सीएम 13 नवंबर को भी देवास में आयोजित एक कार्यक्रम में 1.32 लाख किसानों में राशि जारी कर चुके हैं |
हर दिन जारी होते हैं मॉडल रेट
भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए बुधवार (25 नवंबर) को 4265 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया. यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी परिसर में बेची है. इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी. मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है. सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था |
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई, अभियोग दर्ज
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख