ICC Rankings में नया टॉप पर, रोहित शर्मा के करियर में आई चमक
क्रिकेट | रोहित शर्मा को एक बार फिर बड़ी खुशखबरी मिली है. दाएं हाथ का ये ओपनर एक बार फिर नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गया है. रोहित शर्मा पिछले हफ्ते इस रैंकिंग से हट गए थे. न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल ने उन्हें पछाड़ दिया था. हालांकि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों से बाहर रहने के कारण, मिचेल फिर दूसरे नंबर पर खिसक गए. रोहित शर्मा 781 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर हैं. जबकि मिचेल अब 766 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. रोहित और मिचेल के बीच ये अंतर और ज्यादा बढ़ सकता है क्योंकि ये खिलाड़ी 30 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलता नजर आएगा. रोहित ने अगर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया तो वो और लंबे समय तक नंबर 1 पोजिशन पर बरकरार रह सकते हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने सैम अय्यूब को पछाड़ दिया है |
रोहित शर्मा हैं अच्छी फॉर्म में
अच्छी बात ये है कि रोहित शर्मा का बल्ला रंग में भी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 202 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था. उस सीरीज में रोहित के बल्ले से शतक और अर्धशतक निकला था. बता दें रोहित ने सिडनी वनडे के बाद से कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेला है इसलिए रोहित के लिए रांची वनडे से ही अच्छा प्रदर्शन करना इतना आसान नहीं होगा. रोहित ने खुद को तैयार करने के लिए मुंबई इंडियंस के फिजियोथेरेपिस्ट अमित दुबे की सेवाएं ली हैं |
रोहित का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं
बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. ये खिलाड़ी इस टीम के खिलाफ 26 वनडे में महज 33.58 की औसत से 806 रन ही बना पाया है, जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि भारतीय सरजमीं पर रोहित का रिकॉर्ड कमाल है. भारत में रोहित 93 वनडे पारियों में 57.25 की औसत से 4867 रन बना चुका है. जिसमें 14 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं |
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'