रांची में संविधान दिवस पर कांग्रेस का संकल्प: बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना
देशभर की तरह राजधानी रांची में संविधान दिवस बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डोरंडा स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकजुट हुए और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की संविधान को कमजोर करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांके विधायक सुरेश बैठा, तथा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन केदार पासवान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए “संविधान बचाओ” का संदेश दिया।
राजेश कच्छप बोले—आज का दिन पूरे देश के लिए विशेष
झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेश कच्छप ने कहा कि संविधान इस देश की आत्मा है और इसके बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस देश को विभाजन की ओर धकेलना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने हर कांग्रेस कार्यकर्ता से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
तानाशाही ताकत संविधान को कमजोर करना चाहती हैं: शिल्पी नेहा तिर्की
कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कुछ तानाशाही ताकतें बराबरी के अधिकार देने वाले संविधान को “तार-तार” करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि भारत की नींव और लोकतंत्र की आत्मा है। उनका कहना है कि देश की सांस संविधान में बसती है और हर नागरिक को इसके मूल्यों को सुरक्षित रखना होगा।
संविधान की रक्षा के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार: केशव महतो कमलेश
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लिया गया “संविधान बचाओ” का संकल्प अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि झारखंड का हर नागरिक संविधान की रक्षा के लिए खड़ा है और जरूरत पड़ी तो इसके लिए सब कुछ न्योछावर कर देगा।
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई, अभियोग दर्ज
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख