दाग-धब्बे गायब, स्किन बनेगी ग्लोइंग—ट्राई करें आम और मलाई पैक
हर कोई यंग और जवां त्वचा पाने की चाह रखता है। इसलिए इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर में जाकर सर्विस लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स मंहगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरपूर होते हैं। जिनसे आपकी स्किन को हार्म हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए मैंगो मसाज क्रीम बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। आम में विटामिन ए और सी में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे आपकी स्किन पर एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में मदद मिलती है। इस क्रीम की मसाज से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे आपका फेस ग्लो करने लगता है। इसके साथ ही इससे आपको पिंपल फ्री स्किन पाने में भी मदद मिलती है। इसलिए इस फेस पैक की मदद से आपको साफ, यंग और कोमल त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं मैंगो मसाज क्रीम बनाने की विधि-
सामग्री-
-1 चम्मच कटा हुआ आम
-1/2 चम्मच केला
-1 छोटा चम्मच दूध मलाई या दही
-कुछ बूंदें बादाम का तेल
विधि-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक ब्लेंडर आम और केला डालें।
- फिर आप इसमें दूध मलाई या दही और बादाम का तेल डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- फिर आप इस क्रीम को एक कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।
- अब आपकी मैंगो मसाज क्रीम बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इस क्रीम को अपने पूरे फेस और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें।
- इसके बाद आप हल्के हाथो से मसाज करके इसको अच्छी तरह से अवशोषित कर लें।
- फिर आप थोड़ी देर बाद आप इसको साधारण पानी से धोकर साफ कर लें।
LPG सिलेंडर महंगा, आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ
नोएडा में धारा 163 लागू, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी क्यों?
भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता बनर्जी, EVM सुरक्षा पर सियासी घमासान
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण