सीएम मोहन यादव का ऐलान: गंजबसौदा अब होगा वासुदेव नगर, जानें वजह
गंजबसौदा | सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए गंजबसौदा का नाम बदलकर वासुदेव नगर करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री रविवार (23 नवंबर) को विदिशा जिले के गंजबसौदा के दौरे पर थे. यहां सीएम ने 182 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार को गंजबसौदा का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा है|
‘विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर’
गंजबसौदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि विदिशा राष्ट्रवादी विचारधारा का केंद्र रहा है. राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की कर्म भूमि रही है. वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार एवं व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है|
69 स्थानों का नाम बदला गया
मोहन सरकार में अब तक 69 स्थानों का नाम बदला जा चुका है. इससे पहले भोपाल स्थित इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर, होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम और नसरुल्लागंज का नाम भैरुंदा हो चुका है. उज्जैन के मौलाना, जहांगीरपुर और गजनी खेड़ी का नाम बदला गया. इसके साथ ही शाजापुर जिले के 11 और देवास के 54 गांवों के नाम भी बदले गए हैं|
‘गंजबसौदा को पुराना नाम मिले’
करीब चार महीने पहले रामानंदाचार्य संप्रदाय के जगद्गुरु डॉ. राम कमलाचार्य वेदांती जी महाराज ने कहा था कि गंजबसौदा की पुरानी पहचान वासुदेव नगर के रूप नें थी. अब समय आ गया है कि नगर को फिर से वही नाम मिले. मध्य प्रदेश के कई शहरों के नाम बदले गए हैं, ऐसे में गंजबासौदा का नाम भी बदल दिया जाना चाहिए. इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने मुहिम चलाकर शासन-प्रशासन से नाम बदलने का आग्रह किया था|
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव