गढ़वा में दर्दनाक हादसा: हाइवा ने दो युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत!
गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रंका थाना से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक तीखे मोड़ पर, गिट्टी से लदे एक अनियंत्रित हाइवा (ट्रक) ने दो युवकों को कुचल दिया. ये दोनों युवक सेना (आर्मी) की बहाली के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे थे. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवा भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण दोनों मृतक गिट्टी के ढेर में दब गए.
मृतकों की पहचान और ग्रामीणों का आक्रोश
मृतकों की पहचान मानपुर गांव के टेढ़ी महुआ टोला निवासी 22 वर्षीय राजू कुमार रवि (पिता-सुरेंद्र राम) और 21 वर्षीय अनिल कुमार रवि (पिता-नंदू राम) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही रंका पुलिस ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से गिट्टी के ढेर से दोनों युवकों के शवों को निकाला. इस हृदय विदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजे और मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर रंका-रमकंडा सड़क को जाम कर दिया है.
प्रशासनिक टीम मौके पर
जाम की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) रुद्र प्रताप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम, और थाना प्रभारी रविकुमार केशरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक टीम लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण फिलहाल अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"