छत्तीसगढ़ में सर्दी को झटका! अगले तीन दिन में तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर का मौसम
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके सर्दी से लोगों को राहत रहेगी. भीषण ठंड पर ब्रेक लग गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. पिछले तीन से चार दिनों से ठंड में कमी आई है. राज्य के सभी जिलों में शुक्रवार को तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई.
अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर रहा
प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया. वहीं पेंड्रा रोड में 11.8 डिग्री, रायपुर में 14.9 डिग्री, बिलासपुर में 14.7 डिग्री और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मैदानी इलाके में सबसे ठंडा शहर दुर्ग रहा, तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम शुष्क रहेगा, ठंड पर ब्रेक
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. इस वजह से ठंड पर ब्रेक लग गया है. वातावरण में गर्माहट बढ़ गई है, जिससे लोगों को भीषण सर्दी से राहत मिली है.
रायपुर के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है. शहर का अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सिय के आसपास रहने के आसार हैं. अगले 3 दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है. रायपुर के साथ-साथ मौसम शुष्क रहेगा. जगदलपुर सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"