सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव...आज फिर दिखी हलचल, जानें एक्सपर्ट की राय
आज का सोना-चांदी भाव भारतीय बाजारों में फिर उतार-चढ़ाव के साथ सामने आया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना नरम होकर 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 1,51,129 रुपये प्रति किलोग्राम रही। IBJA ने सुबह, दोपहर और शाम के जो रेट जारी किए, उनमें सोने की लगभग सभी कैटेगरी में स्पष्ट हलचल दिखाई दी।
सुबह 24 कैरेट सोना 1,22,561 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर में घटकर 1,22,149 रुपये पर आ गया। शाम तक इसमें सुधार हुआ और यह 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 23 कैरेट सोना 1,22,653 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,12,802 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट 92,360 रुपये और 14 कैरेट 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। चांदी 999 की कीमत भी दिनभर में बदलते हुए शाम को 1,51,129 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
पिछले दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपये टूटकर 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोना 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी भी 2,000 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी में कमजोरी देखी गई। हाजिर सोना 0.40% गिरकर 4,061.53 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 50.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुई।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर की मजबूती, यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका की नई रणनीति और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर बाजार की नजर ने कीमतों पर दबाव बढ़ाया है। फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर अनिश्चितता भी सोने की बढ़त को सीमित कर रही है।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"