सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी आ रही Haiwaan में, अलीबाग में शूटिंग शुरू
बॉलीवुड | बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सैफ अली खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान के धांसू मूवी के लिए मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग काफी महीनों से चल रही है। खास बात यह है कि साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' के बाद सैफ अली खान लगभग 17 सालों के बाद अक्षय कुमार संग काम करने जा रहे हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रियदर्शन की 'हैवान' के नेक्स्ट शेड्यूल को मुंबई के अलीबाग में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) शूट कर रहे हैं।
अलीबाग में शूटिंग कर रहे हैं सैफ अली खान
सैफ अली खान को हाल ही में महाराष्ट्र के समुद्र तटीय शहर अलीबाग में स्पीडबोट से आते देखा गया। सैफ अली खान को देखने के बाद लोगों ने "हैवान" के शूटिंग शेड्यूल को लेकर अटकलें लगनी शुरू कर दी हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने अब बॉलीवुड हंगामा के साथ पुष्टि की है कि सैफ अली खान, प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस मूवी के अहम सीन को शूट कर रहे हैं। अलीबाग का यह शेड्यूल इसी सीन को शूट करने के लिए था।
अलीबाग में सैफ के साथ कुछ हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं। ये सीक्वेंस फिल्म में उनके किरदार को गढ़ने में अहम हैं। बता दें 'हैवान' का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस ने थेस्पियन फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी