सागर में खुदाई के दौरान मस्जिद की जमीन से मिली भगवान राम की मूर्ति
सागर। सागर जिले के पापेट गांव में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन जमीन की खुदाई के दौरान भगवान राम और जानकी की प्राचीन मूर्तियां निकलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान नींव की खुदाई में मूर्तियां मिलने पर हिंदू पक्ष भड़क गया। उनका आरोप है कि इस जगह पर पूर्व में मंदिर था, जिसे मुस्लिम आक्रांताओं ने तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया था और बाकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया था।
निर्माण स्थल पर दोनों पक्षाें के बीच तनाव
मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही निर्माण स्थल पर हिंदू और मुस्लिम पक्षों की भारी भीड़ जुट गई। हिंदू पक्ष की मांग है कि जहां मूर्तियां मिली हैं, वहां पूजा-अभिषेक की अनुमति दी जाए। इसी दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने मस्जिद की जमीन पर ही मूर्ति स्थापना के लिए एक चबूतरा बना दिया और विधि-विधान से पूजा-अभिषेक कर भगवान को विराजित भी कर दिया। चबूतरा हटाने की बात उठने पर हिंदू पक्ष ने कड़ा विरोध जताते हुए खून बहने तक की चेतावनी दे डाली। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान