गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हुआ साउथ अफ्रीका का तूफानी गेंदबाज, वनडे सीरीज से भी झटका
भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. रबाडा को कोलकाता टेस्ट मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान रिब इंजरी हुई थी, जिससे वह पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. इस वजह से मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरे टेस्ट में नहीं खेलने की सलाह दी है. सिर्फ इतना नहीं, भारत के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी रबाडा नहीं खेल पाएंगे.
क्रिकेट साउथ अफ्रीरा ने शुक्रवार सुबह में मैच शुरू होने से एक दिन पहले रबाडा की चोट पर बयान जारी किया है. अपने इस बयान में मैनेजमेंट ने कहा, “प्रोटियाज मेडिकल टीम उनकी चोट पर कड़ी नजर रख रही है. रबाडा चोट के कारण लगातार तकलीफ में दिख रहेल थे, जिसके कारण उन्हें भारतीय दौरे से बाहर हना पड़ रहा है.”
कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका को मिली थी जीत
बता दें कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ कोलकाता में जबरदस्त जीत हासिल की थी. पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया था. साउथ अफ्रीका के लिए इस जीत में 8 विकेट लेने साइमन हार्मर हीरो रहे. इसके असाला मार्को यानसेन और केशव महराज ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. वहीं पेस बॉलिंग में कॉर्बिन बॉस वियान मुल्डर ने भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया.
इसके अलावा गुवाहाटी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच की बात करें तो रबाडा के बाहर होने के बाद उनके विकल्प के तौर स्क्वाड में लुंगी एनगिडी भी हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए एनगिडी भी मुश्किल बन सकते हैं. क्योंकि उनके पास भी अच्छा पेस और सटीक लाइन लेंथ से वह कई बार साउथ अफ्रीकी टीम के लिए प्रभावी रहे हैं.
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान