डिजिटल हस्ताक्षरों से चलेगी राजस्थान विधानसभा, पेपरलेस सदन की दिशा में ऐतिहासिक कदम
जयपुर. राजस्थान विधानसभा ने डिजिटल क्रांति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए विधायकों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर अब समितियों की बैठकों में विधायक आई-पैड पर स्टाइलस पेन की सहायता से अपने हस्ताक्षर करेंगे। यह नई व्यवस्था आगामी 1 दिसम्बर से प्रभावी होगी।
इस पहल का उद्देश्य सदन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, तेज और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। अब कार्यसूची, प्रश्नोत्तर, विधेयक, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और शून्यकाल से संबंधित सभी दस्तावेज डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगे, जिससे कागज की खपत में कमी आएगी और समय की भी बचत होगी। विधायक अपने टैबलेट पर तुरंत दस्तावेज देखकर चर्चा में भाग ले सकेंगे।
इसके साथ ही विधानसभा परिसर में स्थापित डिजिटल म्यूजियम भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है, जहां संविधान गैलरी, ऐतिहासिक घटनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड और इंटरैक्टिव प्रोफाइल्स के जरिए लोकतांत्रिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इन सभी प्रयासों से राजस्थान विधानसभा देश की अत्याधुनिक और तकनीक-सक्षम विधानसभाओं की अग्रिम पंक्ति में शामिल हो गई है।
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य