दिल्ली को बड़ी सौगात: 2406 करोड़ से 22 लाख लोगों को 24×7 पानी की सुविधा
नई दिल्लीः दिल्ली की करीब 2 करोड़ आबादी में से 11% आबादी की प्यास बुझाने के लिए चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को 2406 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। प्लांट में पानी उत्पादन की कैपेसिटी 90 एमजीडी से बढ़ाकर 105 एमजीडी किया जाएगा।
सीएम गुप्ता की मीटिंग में मिल चुकी मंजूरी
पिछले दिनों सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पर मंजूरी भी मिल चुकी है। जल बोर्ड अफसरों के अनुसार पटेल नगर, चांदनी चौक , मटिया महल, बल्लीमारान, मॉडल टाउन का कुछ एरिया, सदर बाजार का कुछ एरिया, करोल बाग , राजेंद्र नगर और आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई किया जाता है।
इस वाटर प्लांट की बढ़ रही कैपेसिटी
वर्तमान में प्लांट से पानी उत्पादन कैपेसिटी 90 एमजीडी है। लेकिन, इन विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाली आबादी करीब 22 लाख है, जो दिल्ली की कुल आबादी का करीब 11 प्रतिशत है। इतनी बड़ी आबादी को 24 घंटे वॉटर सप्लाई का प्लान बनाया गया है, जिसके लिए चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी 90 एमजीडी से बढ़ाकर 105 एमजीडी की जा रही है।
वॉटर रिजर्वायर से किया जाएगा इंटरलिंक
पानी स्टोर करने के लिए 21 नए अंडरग्राउंड वॉटर रिजर्वायर बनाने का भी प्लान तैयार किया गया है। सभी वॉटर रिजर्वायर को एक दूसरे से इंटरलिंक किया जाएगा और उन्हें चंद्रावल प्लांट से भी लिंक किया जाएगा। वॉटर रिजर्वायर को इंटरलिंक करने और प्लांट को सभी रिजर्वायर से कनेक्ट करने के लिए 1,000 किमी लंबी नई पाइप लाइनें भी बिछाई जाएंगी।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
जालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की ठगी: लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, पेमेंट के वक्त हुए फरार
गुरुग्राम में फिर फंसा पेंच: मेयर की तबीयत बिगड़ने से दूसरी बार टला सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में भारी हंगामा: HTET 2024 का रिकॉर्ड नष्ट करने पर विवाद, काम-काज ठप
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, मामूली विवाद में की थी वारदात