जयपुर में मंत्री आवास से निकला लेपर्ड, स्कूल में घुसने से मचा हड़कंप
जयपुर। राजधानी जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में गुरुवार को लेपर्ड घुस जाने से हड़कंप मच गया। लेपर्ड पहले जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के बंगले में घुस गया और फिर एक स्कूल में जा घुसा। ऐसे में टीचरों ने बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया। इलाके में लेपर्ड घुसने से करीब 2 घंटे तक लोग दहशत में रहे।
सूचना मिलते ही डीसीएफ विजयपाल सिंह और रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज गन के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया और दो घंटे की बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़कर झालाना लेपर्ड रिजर्व ले गई। तब जाकर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे मंत्री के बंगले में लेपर्ड घूमते दिखा। सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। देखते ही देखते विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया।
दो घंटे तक इधर-उधर भागता रहा लेपर्ड
सिविल लाइंस इलाके में लेपर्ड दो घंटे तक इधर-उधर भागता रहा। जिसके चलते लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने में टीम को काफी परेशानी हुई। लेपर्ड कभी मंत्री के बंगले में तो कभी स्कूल और घरों की दीवारों पर छलांग लगाता रहा। 30 से अधिक वन विभाग अधिकारी और कर्मचारी रेस्क्यू में जुटे रहे।
मंत्री के बंगले से स्कूल में घुसा लेपर्ड
काफी देर मंत्री के बंगले में छिपने के बाद लेपर्ड लगभग 200 मीटर दूर स्थित दूसरी कॉलोनी में चला गया। लोग डर के मारे अपने घरों में कैद हो गए। कुछ देर के बाद ही नजदीक ही स्थित एक निजी स्कूल में जा पहुंचा। तुरंत ही क्लास रूम के दरवाजे बंद कर दिए। लेकिन, कुछ देर में लेपर्ड वहां से भाग निकला।
वन विभाग की टीम को मिली सफलता
आसपास के क्षेत्र को एक तरह से छावनी में बदलने के बाद आखिरकार एक घर से उसे ट्रैक्युलाइज किया गया। लेपर्ड को उसी घर से ट्रेंकुलाइज किया गया, जिस घर में वह सबसे पहले घुसा था। इसके बाद इलाके में अलग-अलग जगह घूमते रहा था। वन विभाग की टीम अब लेपर्ड को पकड़कर झालाना लेपर्ड रिजर्व ले गई है।
पॉश इलाकों में पहले ही कई बार आया लेपर्ड
पिछले कुछ महीनों की बात करें तो जयपुर के आबादी इलाकों में कई बार लेपर्ड आ चुका है। जिसकी वजह से जयपुरवासियों में दहशत का माहौल बन जाता है। कुछ महीनों में जयपुर के दुर्गापुरा, गोपालपुरा, जगतपुरा, खो-नागोरियान, विद्याधर नगर सहित कई इलाकों में लेपर्ड देखे जा चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाने की तलाश में लगातार पैंथर शहरों का रूख कर रहे हैं।
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
एसीएस माइंस व पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा द्वारा सीजीडी संस्थाओं को अभियान चलाकर डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने की आवश्यकता प्रतिपादित
जिला कलक्टर ने किया जे.के. लोन बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला