झारखंड : रांची में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' मगा कैंप, जानिए कैसे उठाएं फायदा!
झारखंड सरकार 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapke Dwar मेगा कैंप का आयोजन कर रही है। इस राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं और प्रमाण पत्रों का लाभ सीधे उनके गांव और वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराना है। रांची जिले में ही 305 पंचायतों और 53 वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लोग ऑनलाइन फॉर्म जमा करने से लेकर शिकायत निवारण तक की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इस विशेष अभियान में जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन आवेदनों पर विशेष जोर दिया गया है। आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद मिले टोकन नंबर को शिविर में प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद स्क्रूटनी प्रक्रिया तेज की जाएगी और प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
मुख्य बिंदु
-
पूरे झारखंड में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक कैंप
-
रांची जिले में 305 पंचायतों और 53 वार्डों में आयोजन
-
जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन और टोकन अनिवार्य
-
मौके पर शिकायतों का निपटारा और तेज स्क्रूटनी
-
लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर प्रतीक्षा सूची तैयार होगी
प्रमाण पत्रों के लिए जरूरी दस्तावेज
जाति प्रमाण पत्र के लिए 1978 से पहले का जमीन डीड, आधार कार्ड और शपथपत्र जरूरी है।
आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 6 कैटेगरी के अनुसार स्कूल सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाइड और शपथपत्र स्वीकार किए जाएंगे।
आय प्रमाण पत्र के लिए ITR या वास्तविक आय का शपथपत्र अनिवार्य है।
इस कैंप में अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि, सर्वजन पेंशन, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप, रोजगार सृजन समेत कई योजनाओं के आवेदन भी लिए जाएंगे।
सरकार का कहना है कि Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapke Dwar अभियान शहर से गांव तक हर परिवार को लाभ देने का प्रभावी तरीका साबित होगा।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
जालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की ठगी: लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, पेमेंट के वक्त हुए फरार
गुरुग्राम में फिर फंसा पेंच: मेयर की तबीयत बिगड़ने से दूसरी बार टला सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में भारी हंगामा: HTET 2024 का रिकॉर्ड नष्ट करने पर विवाद, काम-काज ठप
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, मामूली विवाद में की थी वारदात