पलामू में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, 90 लाख का माल जब्त, यहां से हो रही थी तस्करी
पलामू पुलिस ने बीते कल 90 लाख अवैध शराब जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, अवैध शराब को मध्य प्रदेश के सतना से सिलीगुड़ी भेजा जा रहा था. लेकिन पुलिस को आशंका है कि शराब की यह खेत बिहार के इलाके में जाने वाली थी.
मीडिया रिपोर्ट के मुताब कि पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से शराब की खेत की तस्करी होकर झारखंड के रास्ते गुजर रही है. इसी सूचना के आधार पर पलामू पुलिस ने पड़वा थाना क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया. इस छापेमारी अभियान में पड़वा के थाना प्रभारी अंचित कुमार, सब इंस्पेक्टर राजू कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.
वहीं इस सर्च अभियान में कोलियरी मोड़ के पास पुलिस ने एक ट्रक को रोका. पुलिस ने ट्रक के अंदर से 90 लख रुपए के अवैध शराब को बरामद किया. जबकि ट्रक से राजस्थान के रामनगर के रहने वाले देदाराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. ट्रक पर 910 पेटी विदेशी शराब मौजूद पाई गयी.
पुलिस पूछताछ में और क्या पता चला?
इस संबंध में पड़वा थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि शिकंजे में लिए गये शख्स से पूछताछ के दौरान देदाराम ने बताया है कि शराब की यह खेप मध्य प्रदेश से सिलीगुड़ी जा रही थी. पुलिस को आरोपी के द्वारा बताई गयी बातों को लेकर आशंका है. गाड़ी में शराब से जुड़ी हुई कोई भी कागजात मौजूद नहीं थी.
पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 90 लाख रुपए है.
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी