चेहरे की टैनिंग और डलनेस दूर करें टमाटर आइस क्यूब्स से — बस हफ्ते में 2 बार लगाएं
महिलाओं की स्किन या फिर फेस लगातार धूप में रहने के कारण डल नजर आने लगता है। रोजाना बाहर जाने वाली महिलाओं को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है जैसे- डल और टैंनिग आदि। इस समस्या से बचने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए गोरी रंगत के लिए टमाटर आइस क्यूब्स बनाने की विधि लेकर आए हैं। टमाटर में ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होते हैं जिससे आपके चेहरे की गंदगी हट जाती है और आपको गोरी त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं टमाटर आइस क्यूब्स बनाने की विधि-
टमाटर आइस क्यूब्स बनाने की सामग्री-
- -टमाटर 2
- -शहद 1 चम्मच
- -आवश्यकता अनुसार पानी
विधि-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 पके हुए टमाटर को धोकर काट लें।
- इसके बाद आप इनको मिक्सी में डालें और पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- फिर आप इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर इसमें 1 चम्मच शहद डालें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिला लें।
- अगर आपकी त्वचा पर पिंपल या स्कार्स हैं तो आप इसमें पुदीना के पत्ते भी डाल सकते हैं।
- फिर आप इस मिक्चर को एक आइस क्यूब ट्रे में डाल दें।
- इसके बाद आप इसको कम से कम 2-3 घंटे तक फ्रिज में स्टोर कर लें।
- अब आपका स्किन वाइटनिंग के लिए टमाटर आइस क्यू्ब्स बनकर तैयार हो चुका है।
टमाटर आइस क्यूब्स लगाने का तरीका-
- इसको लगाने से पहले अपने फेस को साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद आप एक क्यूब्स को अपने फेस पर लगाएं मसाज करते हुए लगाएं।
- फिर आप इसको लगभग 10 मिनट तक लगाकर रखें।
- इसके बाद आप साधारण पानी से फेस वॉश कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस क्यूब को हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
आम आदमी पार्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी