CM विष्णु देव साय का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से, देखेंगे गुजरात मॉडल और मिलेंगे इन्वेस्टर्स से
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुजरात मॉडल की प्रमुख योजनाओं, नवाचारों और शासन प्रणाली को नजदीक से समझने के साथ-साथ कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय सुबह 8.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचने के बाद वे सबसे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच शासन व्यवस्था, प्रौद्योगिकी, निवेश और सुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय "इन्वेस्ट गुजरात" कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे निवेशकों से मुलाकात करेंगे। वे गुजरात सरकार के CM डैशबोर्ड और जनशिकायत निवारण प्रणाली की प्रस्तुति भी देखेंगे। इसके अलावा वे NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे और गुजरात में हो रहे तकनीकी एवं स्किल विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय साबरमती रिवरफ्रंट का भ्रमण कर लंच करेंगे। इसके बाद वे केवड़िया पहुंचेंगे, जहां स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन करेंगे और भारत पर्व 2025 व एकता प्रकाश पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय का रात्रि विश्राम केवड़िया में प्रस्तावित है।
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
हनुमानगढ़ में पारा 43°C पार, तीन दिन हीटवेव का अलर्ट
अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?