झारखंड में होमगार्ड भर्ती: 737 पदों पर आवेदन शुरू, 7वीं और 10वीं पास करें अप्लाई
अगर आप 7वीं या 10वीं पास हैं, तो झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। विभाग ने कुल 737 होमगार्ड पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 21 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत कुल 737 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 667 पद ग्रामीण गृह रक्षक और 70 पद शहरी गृह रक्षक के लिए निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों यानी, दुमका मुफस्सिल, काठीकुण्ड, गोपीकान्दर, शिकारीपाड़ा, रानेश्वर, मसलिया, जामा, जरमुण्डी, सरैयाहाट और रामगढ़ में की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि शहरी गृह रक्षक पदों के लिए कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। दोनों पदों के लिए उच्चतर संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक पदों के लिए) के आधार पर किया जाएगा।
हिन्दी लेखन परीक्षा: शारीरिक जांच में सफल उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी। ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए यह 7वीं कक्षा और शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं कक्षा के स्तर की होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और पास होने के लिए 30 अंक जरूरी हैं।
तकनीकी दक्षता परीक्षा: यह परीक्षा केवल शहरी तकनीकी गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए होगी। कुल अंक 100 और उत्तीर्णांक 30 होंगे।
अंतिम चयन: सभी परीक्षाओं के बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल और चरित्र सत्यापन होने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने पर उन्हें गृह रक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए “Apply Online” या भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
अब नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक विवरण भरें।
इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स एक बार दोबारा जांच लें।
फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट डाउनलोड करके अपने पास रख लें
नक्सलवाद के 'अंतिम कमांडर' पर सुरक्षाबलों का अंतिम प्रहार, रसद और हथियार की सप्लाई ठप।
IMD का अलर्ट: झारखंड में हीटवेव की दस्तक, रांची समेत इन इलाकों में चलेगी भीषण लू।
ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
लोकतंत्र बचाने की जंग में राहुल गांधी बने सारथी, संजय राउत ने विपक्ष की जीत पर जताई खुशी।
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
आदित्य ठाकरे का प्रहार: "महिला आरक्षण बिल नहीं, यह सत्ता के विस्तार का गुप्त रास्ता था।"
हादसा या साजिश? 'बाबा' खरात के पार्टनर की मौत पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई।
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
पोर्टल खोलिए और खुद भरिए अपनी जानकारी; राजस्थान में डिजिटल जनगणना का शंखनाद।