छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय 6 नवंबर को नुआपाड़ा में BJP के लिए मांगेंगे समर्थन
छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय 6 नवंबर को ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में BJP प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे. सीएम रायपुर से हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा जाएंगे और सभा के बाद वापस लौट आएंगे.
बता दें कि नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री 10-11 नवंबर को गुजरात इनवेस्टर कनेक्ट में भी शामिल होंगे.
जय ढोलकिया के पक्ष में करेंगे प्रचार
नुआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया चुनावी मैदान में हैं, जबकि बीजेडी से स्नेहंगिनी चुरिया और कांग्रेस से घसियाराम माझी मुकाबले में हैं. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के रमाकांत हाटी, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत तांडी, और ओडिशा जनता दल के शुकाधर डड़सेना भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं.
जनसभा को करेंगे संबोधित
भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने बिहार और ओडिशा के उपचुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है. बिहार में कई भाजपा नेता प्रचार में जुटे हैं, वहीं ओडिशा में भाजपा मुख्यमंत्री साय की सभा को चुनावी दृष्टि से अहम मान रही है. पार्टी की योजना है कि साय की सभा से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में माहौल मजबूत हो और मतदाताओं में जोश बढ़े.
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, तेहरान ने दी बड़े हमले की धमकी
हुमा कुरैशी जंतर-मंतर पहुंचीं, इमरान हाशमी ने मुंबई में किया मार्च; छात्र आंदोलन को मिला सितारों का साथ
पेपर लीक विवाद में नया मोड़, फास्ट ट्रैक कोर्ट पर विपक्ष ने उठाए सवाल