Gold Rates Alert: दिवाली के मौके पर सोने के रेट में बढ़त जारी
व्यापार: त्योहारों की हलचल के बीच, सोने ने इस साल एक नए रिकॉर्ड को छू लिया है. दिवाली और धनतेरस की उम्मीदों के बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दबाव और निवेशकों की हाजिरी ने सोने को ऊंचाइयों पर धकेल दिया है और भारत में शुद्धता के हिसाब से भिन्न दरों ने भी लोगों की जेब पर असर छोड़ा है.
आज 24 कैरेट सोना 1,32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,21,700 रुपये पर कारोबार कर रही है. पिछले साल इसी अवसर पर ये दरें क्रमशः लगभग 80,610 रुपये थीं, जिससे इस साल सालाना वृद्धि करीब 68% तक हो गई.
चांदी का हाल
शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 17 अक्टूबर को चांदी की कीमतों 1,85,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. यानी आज बाजार में 4000 रुपए की गिरावट देखी गई है.
सोने की चमक इतनी तेज क्यों?
विशेषज्ञों का मानना है कि सोना और चांदी इन दिनों आर्थिक और भू-राजनीतिक अस्थिरताओं के बीच निवेशकों की पहली पसंद हैं. आर्थिक अनिश्चितता, मुद्रास्फीति और दुनियाभर की नीतियों में बदलाव ने सोने को ‘सेफ हैवन’ संपत्ति बनाया है. वहीं धनतेरस और दिवाली जैसे अवसरों पर सोने की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, जिससे इनकी कीमतों में बढ़त देखने को मिलती थी. इसके अलावा सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और मुद्रा दरों का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है. बता दें कि मेकिंग चार्ज, ट्रांसपोर्टेशन और टैक्स के कारण शहर-शहर दामों में अंतर है.
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
आम आदमी पार्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी