इतिहास रचेगी टीम इंडिया! ’84’ और ’94’ के रिकॉर्ड के बाद साउथ अफ्रीका की चुनौती
नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हैं. वाइजैग के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले टीम इंडिया,साउथ अफ्रीका को 84 और 94 के फेर में फंसाती दिख सकती है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये 84 और 94 का फेर है क्या? तो इन दोनों नंबरों का कनेक्शन भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना से है. ये कनेक्शन अगर जुड़ गया तो साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक तो लगा ही देगी. उसके अलावा महिला वर्ल्ड कप में वो होता भी दिख सकता है, जो इतिहास में इससे पहले सिर्फ 2 ही बार दिखा है.
हरमनप्रीत कौर से है 84 का कनेक्शन
84 नंबर का कनेक्शन हरमनप्रीत कौर के बल्ले से निकलने वाले रनों से है. अगर हरमनप्रीत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 84 रन बनाती हैं तो वो महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले और भारत की मिताली राज के बाद तीसरी क्रिकेटर बन जाएंगी. यानी, महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार दुनिया किसी बल्लेबाज को 1000 रन बनाते हुए देख सकती है.
तीसरी बार ऐसा देखने को रहें तैयार
हरमनप्रीत कौर के 84 रन बनाने की संभावना इसलिए भी जाग उठी है क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बढ़िया हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक खेली 23 पारियों में 53.46 की औसत से 802 रन बनाए हैं.
स्मृति मंधाना से है 94 रन का कनेक्शन
अब रही बात 94 रन की, जिससे भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का कनेक्शन जुड़ा है. स्मृति मंधाना के पास महिला वर्ल्ड कप में तो नहीं मगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने का पूरा मौका है. और, इसी के लिए उन्हें 94 रन की और दरकार है. फिलहाल, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 वनडे पारियों में 53.29 की औसत से 906 रन बनाए हैं.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा