बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट का किया फायदा, बुजुर्ग से हड़पे करोड़ों, पुलिस ने पकड़ा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने डिजिटल गिरफ्तारी फ्रॉड के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एक 80 साल के रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को धमकाकर करीब 42.49 लाख रुपये की ठगी की थी. पुलिस ने आरोपियों के खातों से 8.49 लाख रुपये की रकम ट्रेस की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र कुमार वैष्णव, विशाल कुमार और श्याम दास, सभी निवासी पाली, राजस्थान, के रूप में हुई है.
साइबर ठगी किस तरह की गई?
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग को अज्ञात व्हाट्सएप नंबरों से कॉल आई जिसमें कॉल करने वालों ने खुद को ईडी और सीबीआई अधिकारी बताया. उन्होंने बुजुर्ग पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर घंटों तक फोन पर रोके रखा. डर के माहौल में पीड़ित से व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल और पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए.
आरोपियों की भूमिका
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी साइबर ठगों को अपने बैंक खाते इस्तेमाल करने के लिए देते थे और बदले में दस हजार रुपये प्रति खाते लेते थे. महेंद्र का बैंक खाता धोखाधड़ी की रकम को घुमाने और छिपाने के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल किया गया. आरोपियों ने अपने बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक, सिम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी ठगों को सौंप दी थी, जिससे देशभर में ठगी का जाल फैला हुआ था.
इस मामले में आगे की जांच क्या है?
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पेशेवर तरीके से संगठित साइबर सिंडिकेट्स के लिए काम करता था. पुलिस की जांच में अन्य सहयोगियों और मास्टरमाइंड्स की तलाश जारी है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा